जालंधर (प्रजातंत्र शक्ति,सैबी): जालंधर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम बीते कुछ दिनों की अपेक्षा खुशनुमा महसूस किया गया। आज अभी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या रही, सड़क पर वाहन चालकों को और बाजारों में दुकानदारों को परेशान देखा गया।
हालांकि इस बार कमजोर मानसून के चलते सीजन खासा बेहतर नहीं रहा। पूरे सीजन में अधिकतर समय पर पॉकेट रेन से उमस बरकरार रही। सितंबर माह के शुरुआत से लेकर उमस का यह दौर निरंतर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना जताई थी।
आज सुबह से ही आसमान में गरज के साथ बादल छा गए। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई तो फिर मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। इसके चलते पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से दो-चार हो रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर लोगों को परेशानी भी यह बारिश दे गई। असल में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू होने की वजह से इससे पहले शुक्रवार को लोग खरीदारी करने निकले थे। निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
Viewers: 41144
Reader Reviews
Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.
Before you post a review, please login first. Login