चण्डीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन)पंजाब भाजपा ने बलबीर सिंह सिद्धू को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। प्रधान अश्वनी शर्मा ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश BJP मीडिया सचिव जनार्दन ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। साथ ही पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी लग्न व निष्ठा से काम करें।भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा समेत महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां समूचे पंजाब के लिए की गई है। भाजपा द्वारा साल 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार संगठनात्मक बदलाव कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।