Latest News

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस जारी करेगी आज पहली लिस्ट,जालंधर पटियाला में सुलग रही विरोध की चिंगारी : सूत्र

By 14-4-2024

Published on 14 Apr, 2024 08:20 AM.

नई दिल्ली (प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन) कांग्रेस इलैक्शन कमेटी की बैठक के बाद आज रविवार पंजाब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। पंजाब से 2 सांसदों के नाम होल्ड पर रखते हुए सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है, जबकि 2 के नामों पर मोहर लग चुकी है। अनुमान है कि पंजाब की पहली सूची में 5 से 7 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

कांग्रेस की तरफ से जारी होने वाली सूची में सांसद मनीष तिवारी के चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद श्री आनंदपुर साहिब की सीट को होल्ड पर रख दिया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने जिन नामों को प्रस्तावित किया था, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उसे होल्ड पर रख दिया है।

एक अनुमान के अनुसार, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला के नाम पर मोहर लग गई है। वहीं फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह को दोबारा टिकट मिल सकती है। जबकि खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा और फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सादिक के नामों पर सहमति नहीं बन सकी

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और पटियाला से धर्मवीर गांधी के नामों पर CEC ने अनुमति दी है। लेकिन इसके साथ ही जालंधर और पटियाला में विरोध होना लगभग तय है। जालंधर से चन्नी की तरफ से मात्र प्रचार के बाद से ही चौधरी परिवार बगावत के मूड में हैं। वहीं पटियाला से पूर्व प्रदेश प्रधान रहे लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज विरोध कर रहे हैं।

Viewers: 39201

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper