चंडीगढ़ (प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन) चंडीगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार को खिली बेहद करने की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा अपने पिछ्ल 10 साल के शासन काल के दौरान किए गये विकास कार्यों का दावा कर देश व चंडीगढ़ की जनता से वोट माँग रही है उन्होंने चंडीगढ़ हल्के की बात करते हुए कहा पिछले दस साल से चंडीगढ़ से भाजपा सांसद रही है लेकिन चंडीगढ़ का विकास व आधुनिकीकरण पिछले दस साल से रुका हुआ है उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा ने अगर चंडीगढ़ के लिए कुछ किया तो उन्हें उम्मीदवार क्यों बदलना पड़ा उन्होंने कहा मौजूदा उम्मीदवार टंडन जी भाजपा के पिछले दस साल के किए हुए विकास कार्यों का वेरवा लेकर चंडीगढ़ की जनता को कुछ गिनाएँ व उनसे चर्चा करें वह पूर्ण रूप से उनसे उनपर राजनीतिक बहस के लिए तैयार है उन्होंने कहा चण्डीगढ़ देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसे उसके हिस्से का बनता विकास पिछलें दस साल से नहीं मिला और कांग्रेस पार्टी व उनका उद्देश केवल चंडीगढ़ का आधुनिकीकरण व विकास है और अगर चंडीगढ़ के लोग उनपर विश्वास जतायेंगे तो आने वाले पाँच साल चंडीगढ़ का आधुनिकीकरण व चौमुखी विकास पूरे देश में मिसाल बनेगा