वेस्ट हल्के के युवा कांग्रेसी ने भाजपा का थामा दामन
जालंधरः (प्रजातंत्र शक्ति,हनी) हलके में भाजपा के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को और मजबूती उस समय मिली, जब यूथ प्रधान कुनाल शर्मा और पूर्व पार्षद प्रदीप राय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व पार्षद प्रदीप राय और कुनाल शर्मा ने भाजपा में शामिल होने का और कांग्रेस को छोड़ने का क्यूं मन बनाया है, इससे अभी पर्दा नही उठा। लेकिन कुनाल शर्मा और प्रदीप राय के भाजपा में शामिल होने के कारण वैस्ट हलके में भाजपा और मजबूत हुई है। कुनाल शर्मा और प्रदीप राय के साथ गुरबच्चन सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल तलवार, किशन सिंह, किशन कुमार, राजीव भोला, सुखवंत सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर पार्षदपति वनीत धीर, भाजपा नेता राजीव ढींगरा व अन्य शामिल थे।
Viewers: 16404