चंडीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन) पंजाब के एक और 2015 बैच के IAS अधिकारी करनैल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा चीफ सेक्रेटरी को भेज दिया है। सूत्रों की माने तो वह पोस्टिंग न मिलने से नाराज चल रहे थे, वहीं उनकी रिटायरमेंट में भी अब 5 महीने शेष रह गए हैं, वह 30 सितंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं।
करनैल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने पद से इस्तीफा देने की बात कबूली है। उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन पिछले दो महीने से उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। उनकी रिटायरमेंट में 5 महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में उन्होंने समय से पहले ही रिटायरमेंट के लिए एप्लिकेशन दी है। उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। वह कई पदों पर काम कर चुके हैं।