Latest News

वेस्ट उपचुनाव: आप के लिए बना सत्ता की साख का सवाल,भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

By 24-6-2024

Published on 24 Jun, 2024 11:10 PM.

आप की स्थिति हो रही मज़बूत,कांग्रेस ने दबे पाँव हल्के में पसारे पैर,भाजपा का प्रचार अभियान नर्म

जालंधर (प्रजातंत्र शक्ति,मनींद्र) उपचुनाव में जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ख़ुद महानगर में अपनी उपस्थित के साथ पूरे चुनाव प्रचार अभियान पर बराबर नज़र बनाये हुए है वहीं आप के स्मृथंकों व नेताओं के साथ मुख्यमंत्री व आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत बराबर संपर्क जो बनाये हुए है निस्संदेह आम आदमी पार्टी की स्थिति समय के साथ साथ मज़बूत होती दिख रही है वहीं भाजपा अपने चुनाव प्रचार अभियान को अभी उड़ान देने में सफल होती नहीं दिख रही वेस्ट हल्के के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार क़रीब 2 साल पहले आम आदमी पार्टी की लहर में विधायक बने शीतल अंगुराल के साथ उनके कई अपने ख़ास कार्यकृत्यों और साथियों की नाराज़गी व भाजपा की अंदरूनी लड़ाई उनके प्रचार अभियान पर नकारात्मक असर डाल रही है राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने चुनाव लड़ने से पहले नाराज़गियाँ दूर करने की बजाय इलाक़ों में नये संपर्क साधन बनाने का प्रयत्न शुरू कर दिया है जिससे कई पार्टी कार्यकृत्यों और उनके निजी साथी अंदरूनी तौर पर उनका विरोध करने की तैयारी कर रहे है जो भाजपा उम्मीदवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान ज़बरदस्त् चुनाव प्रचार और कई पुराने नेताओं के साथ साथ नये लोगों को भाजपा से जोड़ने के बावजूद बहुत बड़े अंतर से भाजपा की हार हुई है उसके बिलकुल बाद उपचुनाव का एलान किसी चुनौती से कम नहीं है जबकि लोकसभा चुनाव में वेस्ट हल्के से कांग्रेस को बड़त मिली है राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में मैनेजमेंट की कमी व अंदरख़ाते कई महत्वपूर्ण लोगों की उम्मीदवार की अनदेखी और विधायक कार्यकाल के दौरान हुई महत्वपूर्ण लोगों की नाराज़गी भाजपा के प्रचार को ग़लत दिशा में बढ़ा रही है जो भाजपा के लिए दोबारा हानिकारक सिद्ध हो सकती है वहीं कांग्रेस दबे पाँव हल्के में अपने पैर मज़बूती से जमा रही है पूर्व मुखमंत्री व जालंधर के सांसद चरनजीत चन्नी ने दावा किया की प्रचार के आने वाले दिनों में कई और भाजपा नेताओं और कार्यकृत्यों को कांग्रेस में शामिल कर राजनीतिक धमाका करेंगे ऐसे में वेस्ट उपचुनाव के परिणाम रोचक के साथ साथ पंजाब की भविष्य की राजनीति की दशा व दिशा तय करेंगे।

Viewers: 57330

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper