Latest News

पंजाब के साथ जालंधर में लहराएगा भाजपा का परचम,रिंकू काबिल उम्मीदवार जीत तय: राजेश उप्पल

By 23-5-2023

Published on 23 May, 2024 04:21 PM.

 

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,गिल) लोकसभा चुनावों में पंजाब में भाजपा का परचम लहराना तय है वरिष्ठ राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ व समाज सेवक राजेश उप्पल ने अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा पंजाब में भाजपा का क़द और आकार बढ़ चुका है और आने वाले समय में भाजपा की पंजाब के विकास के लिए बहुत बड़ी योजनाये है और बाक़ी भाजपा शासित राज्यों की तर्ज़ पर पंजाब और ख़ास कर जालंधर का विकास होना तय है उन्होंने कहा भाजपा के जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील रिंकू एक काबिल व मज़बूत राजनीतिज्ञ है और उन्होंने जालंधर वासियों के हक़ और विकास के लिए अपने राजनीतिक कैरीअर तक को दाव पर लगा दिया था उन्होंने कहा अपने राजनीतिक कार्यकाल में सुशील रिंकू की ज़मीन से जुड़े हुए आम लोगों के बीच रहने वाले नेता के रूप में उनकी जो छवि है वह उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी राजेश उप्पल ने कहा भाजपा एक दूरदर्शिता रखने वाली पार्टी है और सत्ता शासन को ठोकर मारकर सुशील रिंकू केवल अपने हल्का वासियों व हल्के के विकास हेतु चुनावी मैदान में है और उन्हें आशा है जालंधर के लोग उन्हें भारी मतों जीत दिला भाजपा व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पक्ष मज़बूत करेंगे

Viewers: 56687

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper